ganesh chaturthi
✕

महिलाओं को मुफ्त LPG सिलेंडर को देने को लेकर आतिशी ने साधा BJP पर निशाना

'आप' की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि राजधानी की महिलाएं भाजपा द्वारा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा किए जाने का इंतजार कर रही हैं।

Updated: मंगलवार, 11 मार्च 2025 (16:41 IST)
Atishi targeted BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सत्ता में हाल में काबिज हुई भारतीय जनता पार्टी (BJP)द्वारा होली के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के किए गए वादे पर मंगलवार को सवाल उठाया। 'आप' की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने कहा कि राजधानी की महिलाएं भाजपा द्वारा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा किए जाने का इंतजार कर रही हैं।।ALSO READ: ‍दिल्ली में सभी महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रुपए, रजिस्ट्रेशन से पहले जान लीजिए सभी शर्तें
 
रेखा गुप्ता से पूछा सवाल : उन्होंने कहा कि मैं भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछना चाहती हूं कि क्या वे होली पर दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का अपना वादा पूरा करेंगी या यह भी महिलाओं को 2,500 रुपए मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसा एक और जुमला साबित होगा।
 
भाजपा ने 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के साथ-साथ होली और दिवाली पर दो बार मुफ्त सिलेंडर मुहैया कराने का वादा किया थाALSO READ: महिला समृद्धि योजना पर आतिशी ने कहा, दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा हुआ
 
भाजपा सरकार ने समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी : भाजपा सरकार ने दिल्ली में गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान कराने के लिए महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है और इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना के लिए अभी पंजीकरण शुरू होना बाकी है। 'आप' ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली में महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपए जमा करने का अपना वादा भी पूरा नहीं किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख