sundarkand

मध्यप्रदेश विधानसभा में सांप लेकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, पेसा एक्ट पर सदन में घिरी सरकार

Updated: मंगलवार, 11 मार्च 2025 (16:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक प्लास्टिक की सांप लेकर विधानसभा के बाहर पहुंचे। कांग्रेस विधायकों विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते हुए सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस विधायक सपेरों की तरह सांप रखने की टोकरी हाथ में लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते नजर आए। कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं से रोजगार का वादा किया था लेकिन वह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। सरकार युवाओं को सांप की तरह डस रही है। पार्टी की मांग है कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए।

वहीं केवलारी से कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह के साथ  कुछ विधायक हाथों में गेहूं की बालियां भी लेकर पहुंचे और गेहूं खरीदी को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक गेहूं की बालियां लेकर सदन के अंदर जाना चाहते थे, जिस पर मार्शल ने उन्हें रोका तो वह मार्शल से भिड़ गए।

प्रश्नकाल के दौरान पेसा एक्ट पर घिरी सरकार-वहीं विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जोबट से कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल में पेसा एक्ट पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया  कि उनकी विधानसभा में बिना ग्राम पंचायत की अनुमित के उत्खननन हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों की जमीन छीनना चाह रही है। इस पर विभागीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि पेसा एक्ट  में सिर्फ गौण खनिज के लिए अनुमति लेने का प्रावधान है। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में किसी भी किसान की जमीन नहीं छीनी जाएगी और सरकार किसानों के लिए समर्पित सरकार है।

वहीं विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि सरकार बजट सत्र में उधर ले रही है, इससे पता चलता है कि सरकार में गैर अनुभवी लोग बैठे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में फाइनेंशियल इमरजेंसी लगा देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने चुनाव से पहले वचन पत्र में जो वादे किए थे,उसे पूरा नहीं कर वादाखिलाफी की है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख