dharma sangrah
✕

विमानन ईंधन 7.5 प्रतिशत हुआ महंगा, लगातार दूसरे दिन नहीं बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Updated: बुधवार, 1 जुलाई 2020 (11:05 IST)
नई दिल्ली। विमानन ईंधन या एटीएफ की कीमत में बुधवार को 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के अनुसार दिल्ली में विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) की कीमत 2,922.94 रुपए प्रति किलो लीटर या 7.48 प्रतिशत बढ़कर 41,992.81 रुपए प्रति किलो लीटर हो गई है।
 
एटीएफ की कीमत में एक महीने में यह तीसरी वृद्धि है। इससे पहले एक जून को 56.6 प्रतिशत (12,126.75 रुपये प्रति किलो लीटर) की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि 16 जून को 16.3 प्रतिशत (5,494.5 रुपए प्रति किलो लीटर) की बढ़ोतरी हुई।
 
इसके साथ ही बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत एक रुपए बढ़ाकर 594 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर कर दी गई है।
 
दूसरे महानगरों में अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर या वैट दर के कारण कीमत में प्रति सिलेंडर चार रुपए की बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ।

इससे पहले डीजल की कीमत में तीन हफ्तों के दौरान 22 बार बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद डीजल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
 
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 80.43 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल का दाम 80.53 रुपए प्रति लीटर है। (भाषा)
 

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

PUC Rules 2026 : गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, पीयूसी नियमों में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर

इंदौर-भोपाल मेट्रो की यात्रा पर म‍िलेगी 25 प्रतिशत की छूट, 50 रुपए में बनेगा NCMC स्मार्ट कार्ड, ऐसे काम करेगा कार्ड

India Retail Inflation : आम आदमी की जेब पर महंगाई का फटका, खाने-पीने की चीजों से लेकर होटल और रेस्टोरेंट में खाना महंगा, अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.09% पर

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

बीजेपी के हमलों के बीच बेटी प्रियंका गांधी ने किया मां सोनिया का बचाव, बोलीं- 'उन्हें अपनी कहानी बताने का हक है'

अगला लेख