suvichar

असम के 25 जिले बाढ़ की चपेट में, अब तक 22 की मौत

Updated: मंगलवार, 30 जून 2020 (07:35 IST)
गुवाहाटी। असम में बाढ़ का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य के 33 में से 25 जिले बाढ़ की चपेट में है तथा बाढ़ के कारण 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित है और अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार डिब्रूगढ़ में 2 तथा बारपेटा एवं ग्वालपारा जिलों में 1-1 व्यक्ति की जान चली गई।
 
धेमाजी, लखीमपुर, उदालगिरि, चिरांग, दर्रांग, नालबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, ग्वालपारा, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), मोरीगांव, होजाई, नगांव, गोलाघाट, जोरहट, मजूली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिमी कर्बी आंगलोंग जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
 
बाढ़ की सबसे अधिक मार बारपेटा पर पड़ी है जहां तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। दक्षिण सालमारा में 1.95 लाख, नालबारी में 1.17 लाख तथा मोरीगांव एंव धेमाजी जिले में एक एक लाख लोग बाढ़ से बेहाल हैं।
 
ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं। (भाषा).
चित्र सौजन्य : एनडीआरएफ/ट्विटर 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विश्व कल्याण की कामना करते हुए क्या बोले?

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल बाढ़: सबसे कम जिम्मेदार, सबसे ज्यादा नुकसान

Top News 11 September: भारत पहुंचे पुतिन, बैंकों में हड़ताल, राम मंदिर में फर्जी VVIP पास

इंडोनेशिया में 24 घंटे में फटे 6 ज्वालामुखी का गुबार 15 km ऊपर पहुँचा; जानें क्या भारत के बैरन आइलैंड को भी है खतरा?

अगला लेख