• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ashutosh, disputed blog, Arvind Kejriwal, BJP
Written By
Last Modified: शनिवार, 3 सितम्बर 2016 (21:50 IST)

आशुतोष मामले में भाजपा के निशाने पर केजरीवाल

National news
नई दिल्ली। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष के विवादित ब्लॉग को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के विचारों का प्रकटीकरण करार देते हुए कहा कि सीडी मामले में फंसे संदीप कुमार के साथ महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की तुलना किए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री खामोश क्यों हैं?
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आशुतोष का ब्लॉग 'शर्मनाक और अक्षम्य' है तथा केजरीवाल एवं आशुतोष को लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, यह पार्श्‍व गायन का मामला है। चेहरा एक व्यक्ति है और आवाज दूसरे व्यक्ति की है। 
 
पात्रा ने कहा, सबसे चिंताजनक और शर्मनाक विषय यह है कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान लोगों का अपमान करने की कोशिश की गई है। राष्ट्रपिता के अपमान की कोशिश की गई है। जिस व्यक्ति का पूरी दुनिया में अनुसरण किया जाता है, उसकी तुलना आप नेता से की गई है, यह बहुत आपत्तिजनक है। यह अक्षम्य है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सेक्स स्कैंडल मामला : संदीप कुमार गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी