dharma sangrah

केजरीवाल ने उठाए दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल, अमित शाह पर साधा निशाना

Updated: गुरुवार, 28 नवंबर 2024 (15:55 IST)
Arvind Kejriwal targeted Amit Shah: आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र दिल्ली में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने में नाकाम रहा है। पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर जगह डर और असुरक्षा का माहौल है।
 
महिलाएं शाम 7 बजे के बाद असुरक्षित महसूस करती हैं : उन्होंने कहा कि महिलाएं शाम 7 बजे के बाद बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं और मां-बाप अपनी बेटियों के बाहर जाने को लेकर चिंतित रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के होते हुए भी जबरन वसूली, गोलीबारी और अपराध की घटनाएं आम हो गई हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा और गृह मंत्रालय ने दिल्ली को जबरन वसूली और हिंसा का अड्डा बना दिया है।ALSO READ: दिल्ली में 80 हजार और लोगों को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन: केजरीवाल
 
उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में 'आप' की उपलब्धियों को गिनवाया और कानून प्रवर्तन के कथित कुप्रबंधन के लिए भाजपा पर निशाना साधा। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, लेकिन यह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में नाकाम रही है।ALSO READ: BJP ने केजरीवाल के आवास के बाहर किया प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता
 
संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज मौजूद थे। फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ, राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर 'आप' और भाजपा आमने-सामने हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख