Hanuman Chalisa

केजरीवाल बोले, फेल हुआ डबल इंजन, 10 साल में पीएम मोदी ने क्या किया?

Updated: रविवार, 6 अक्टूबर 2024 (14:29 IST)
Arvind Kejriwal news in hindi : दिल्ली में जनता की अदालत रैली में पूर्व मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में अब डबल इंजन फेल हो गया है। डबल इंजन सरकारें खा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की डबल इंजन सरकारों का अंत होने जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि 10 साल में पीएम मोदी ने क्या किया? 
 
आप नेता ने कहा कि अब डबल इंजन फेल हो गया है। एक इंजन जून में ही खराब हो गया था। जबकि इनकी 240 सीट आई थी। अब दूसरा इंजन एक-एक करके जा रहा है। अभी हरियाणा से जा रही है फिर जम्मू-कश्मीर, झारखंड और महाराष्ट्र से जाएगी है। लोगों को समझ आ गया है कि डबल इंजन मतलब-महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार इसलिए पूरे देश से इनकी सरकारें जा रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि 10 साल तक इनकी हरियाणा में डबल इंजन की सरकार रही। तो ऐसा क्या किया इन्होंने कि हरियाणा में इन्हें आज कोई अपने गांव में नहीं घुसने दे रहा है। यूपी में 7 साल से इनकी डबल इंजन की सरकार हैं, कुछ तो आपने गड़बड़ की होगी जो लोकसभा चुनाव में यूपी में आपकी आधी सीट रह गई।
 
केजरीवाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार का मतलब महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब विरोधी है, उसने दिल्ली में बस मार्शल, डाटा एंट्री ऑपरेटर को हटाया, होमगार्ड का वेतन रोका।
 
उन्होंने कहा कि गुजरात में इनकी 30 साल से सरकार है। उन्होंने एक भी स्कूल ठीक नहीं कराया। 22 राज्यों में इनकी सरकारें हैं, एक काम ये बता दें जो इन्होंने अच्छा काम किया हो।
 
 
AAP के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली में चुनाव से पहले राजग शासित 22 राज्यों में मुफ्त बिजली देने की चुनौती देता हूं, अगर उन्होंने ऐसा किया तो भाजपा के लिए प्रचार करूंगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख