Daily Horoscope
✕

बस में केजरीवाल, 'मुफ्त यात्रा' पर महिलाओं से की बात

Updated: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (14:59 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सार्वजनिक बसों का सफर किया ताकि वे राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुफ्त यात्रा योजना पर महिला यात्रियों की राय जान सकें। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक योजना लागू होने के पहले दिन मंगलवार को 4.77 लाख से अधिक महिलाओं ने मुफ्त यात्रा के लिए गुलाबी टिकट लिया।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल बोले, ऑड-ईवन से महिलाओं को मिलेगी छूट
केजरीवाल ने एक ट्वीट के जवाब में कहा कि महिलाओं से सीधे राय जानने के लिए मैंने अभी कुछ बसों का सफर किया। छात्राओं, कामकाजी महिलाओं, खरीदारी करने जा रही महिलाओं के अलावा मैंने नियमित रूप से चिकित्सकों के पास जाने वालों से भी बात की। वे भी बहुत खुश थीं।
एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा तैनात किए गए बस मार्शल की मौजूदगी से महिला यात्री सुरक्षित महसूस कर रही हैं और छेड़खानी करने वालों में डर है।
 
करीब 5,600 डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला यात्री मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। इसके तहत उन्हें 10 रुपए मूल्य का एक गुलाबी टिकट दिया जाएगा। सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए 140 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कुल 13.65 लाख टिकट दिए गए जिनमें 4.77 लाख गुलाबी टिकट महिला यात्रियों को दिए गए, जो कुल यात्रियों का 34.94 प्रतिशत है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख