Hanuman Chalisa
✕

अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव से पूछताछ

Updated: गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (23:48 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से फरवरी में हुई कथित मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार से पूछताछ की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इससे पहले पुलिस ने दावा किया था कि केजरीवाल के पूर्व सलाहकार वीके जैन से पूछताछ की गई, लेकिन बाद में स्पष्टीकरण दिया गया कि सिविल लाइंस पुलिस थाने में कुमार से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की रात केजरीवाल के आवास पर दिल्ली के मुख्य सचिव पर कथित हमले के मामले में कुमार से पूछताछ की गई। वे दोपहर दो बजे पुलिस थाने पहुंचे और उनसे शाम 5 बजे तक पूछताछ हुई।

जब कथित घटना हुई थी उस वक्त कुमार वहां मौजूद थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान उन्होंने सहयोग नहीं किया, लेकिन हम उनसे कुछ सूचनाएं प्राप्त करने में सफल रहे। यह सामने आया है कि समूचे घटनाक्रम में उनकी प्रमुख भूमिका थी।

अधिकारी ने बताया कि कुमार को पूछताछ के लिए फिर बुलाया जा सकता है। पुलिस ‘आप’ से जुड़े विवेक कुमार से भी पूछताछ कर सकती है। आम आदमी पार्टी (आप) के उन 11 विधायकों से पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है जो उस बैठक में मुख्यमंत्री आवास में मौजूद थे जिसमें प्रकाश पर कथित हमला हुआ था। केजरीवाल, जैन और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी बैठक में मौजूद थे।

बीते 23 फरवरी को एक पुलिस टीम ने सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला था और हार्ड डिस्क जब्त कर लिया था। हार्ड डिस्क की फॉरेंसिक रिपोर्ट का अभी इंतजार है। मुख्य सचिव प्रकाश पर कथित हमले के बाद दिल्ली सरकार और इसकी नौकरशाही के बीच बड़ा टकराव पैदा हो गया था। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख