Hanuman Chalisa

थप्पड़ कांड पर बोले केजरीवाल, ये मुझे मारने की साजिश

Updated: रविवार, 5 मई 2019 (15:59 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो के दौरान खुद पर हुए हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ उसी 'कहानी' का अनुसरण कर रही है, जो उसे भाजपा ने दी है।
 
केजरीवाल को शनिवार को मोती नगर में रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट समर्थक ने कथित रूप से थप्पड़ मार दिया था। केजरीवाल ने बताया कि उन पर 9वीं बार हमला हुआ है और मुख्यमंत्री रहते हुए यह उन पर 5वां हमला है। केजरीवाल ने कहा कि यह हमला उन पर नहीं, बल्कि दिल्ली के जनादेश पर हुआ है। भाजपा या पुलिस की ओर इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 
केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि वे (भाजपा) नहीं चाहते कि आम आदमी राजनीति में आए इसलिए हमें निशाना बनाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया को बड़ी बारीकी से तैयार किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा के इशारे पर किया गया। उन्होंने पुलिस के उस दावे को खारिज कर दिया कि हमलावर आम आदमी पार्टी का समर्थक था।
 
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा था कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इलाके में कबाड़ी का काम करने वाला 33 वर्षीय हमलावर सुरेश, आम आदमी पार्टी का समर्थक था और पार्टी की रैलियों और सभाओं के आयोजक के तौर पर काम किया करता था।
 
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस आयुक्त स्तर की एक जांच का आदेश दिया गया है, जो यह पता लगाएगा कि सुरेश को स्वागत कक्ष/समीपवर्ती समूह में आने की अनुमति कैसे दी गई?  (भाषा)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा, 4 बार CJP को भेजा बातचीत का प्रस्ताव

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

NEET पेपर लीक: इंदौर में डटे 5 हजार छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, मिला LGBT और आम जनता का साथ

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

अगला लेख