शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का राजनीतिक सफर
Written By
Last Updated : शनिवार, 24 अगस्त 2019 (16:30 IST)

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का राजनीतिक सफर

Former Finance Minister Arun Jaitley
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का 24 अगस्त को 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। छात्र जीवन से ही अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले जेटली पार्टी और सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। आइए जानते हैं अरुण जेटली का राजनीतिक सफर....
- अरुण जेटली (जन्म : 28 दिसंबर 1952- निधन : 24 अगस्त 2019) 1974 में दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए। 
- जनसंघ से राजनीतिक सफर की शुरुआत। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक। 
- भाजपा नीत एनडीए की वाजपेयी सरकार में 13 अक्टूबर 1999 को सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने।
 
- राम जेठमलानी के इस्तीफे के बाद 23 जुलाई 2000 को कानून, न्याय और कंपनी मामलों के मंत्री बनाए गए। बाद में कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत। अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाली।
- 29 जनवरी 2003 को केंद्रीय मंत्रिमंडल में वाणिज्य और उद्योग और कानून और न्याय मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया गया। 
- मई 2004 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद महासचिव के रूप में संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली।
- 3 जून 2009 को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुने गए। 
- 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अमृतसर से हार का सामना करना पड़ा। 
- लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद मोदी ने उन पर भरोसा जताया और 26 मई 2014 को उन्हें वित्तमंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद मिला।
 
- वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार, कालाधन, नकली मुद्रा और आतंकवाद पर अंकुश लगाने के इरादे से महात्मा गांधी श्रृंखला के 500 और 1000 के नोटों का विमुद्रीकरण किया।
- मोदी सरकार द्वारा लागू किया गया वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) भी अरुण जेटली के कार्यकाल की ही देन है।