sawan somwar

2003 में दिग्विजय सरकार को उखाड़ फेंकने में अरुण जेटली का था अहम रोल!

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2019 (15:52 IST)
भोपाल। पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर मध्यप्रदेश में शोक की लहर है। अरुण जेटली का मध्यप्रदेश से गहरा नाता था। मध्यप्रदेश जो आज भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है और जिस प्रदेश में भाजपा ने लगातार 15 साल शासन किया उसके असली शिल्पकार उस वक्त पार्टी महासचिव और प्रदेश के प्रभारी अरुण जेटली ही थे।

2003 के विधानसभा चुनाव के समय उस वक्त अजेय माने जाने वाली कांग्रेस सरकार और उसके मुखिया दिग्विजय सिंह को पटखनी देने में जेटली की मुख्य रणनीतिक भूमिका थी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेटली को याद करते हुए कहा कि जेटलीजी जब 2003 में मध्यप्रदेश के प्रभारी थे तो उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जो काम किया वह अद्भभुत था।
शिवराज ने कहा कि उस वक्त कोई कल्पना नहीं करता था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन जाएगी, लेकिन जेटली के चलते यह संभव हो सका। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने शोक जताते हुए कहा कि जेटलीजी के निधन से देश ने एक विजनरी नेता खो दिया।

मध्यप्रदेश से जेटलीजी के जुड़ाव को याद करते हुए उन्‍होंने कहा कि उनकी कुशल रणनीति के चलते 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी। जेटलीजी उस समय मध्यप्रदेश के प्रभारी थे। इसके चलते उनका मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव ज्यादा था। जेटलीजी के निधन से जो स्थान रिक्‍त हुआ है, उसको आसानी से भरा नहीं जा सकता।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख