dharma sangrah
✕

सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 5 नक्‍सली ढेर, 2 जवान घायल

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2019 (15:28 IST)
सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। अबूझमाड़ के जंगलों में आज हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ सर्च ऑपरेशन के समय हुई। इस दौरान 2 जवान भी घायल हुए हैं।

खबरों के मुताबिक, राज्‍य के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगलों में जब सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 5 नक्सली मारे गए। इस दौरान 2 जवान भी घायल हो गए। भारी गोलाबारी के बीच कुछ अन्य नक्सली भागने में कामयाब हो गए।

सुरक्षाबलों ने हाईअलर्ट घोषित कर इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबलों को मदद के लिए और सहायता भेजी जा रही है। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बड़े अस्पताल में भेज दिया गया है। उल्‍लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाकर्मियों का ऑपरेशन लगातार चल रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले भी 3 अगस्‍त को राजनांदगांव जिले में सुरक्षाकर्मियों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया था और उनके पास से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सलरोधी अभियान पर इलाके में निकली थी, तभी यह मुठभेड़ हुई थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख