Daily Horoscope
✕

सेना पर पथराव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Updated: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (15:50 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों पर स्थानीय लोगों द्वारा पथराव की घटनाओं में जवानों के मानवाधिकारों के हनन की शिकायत पर रक्षा मंत्रालय से चार सप्ताह में वास्तविक स्थिति की जानकारी देने को कहा है।
 
आयोग ने यह कदम सेना के अधिकारियों के तीन बच्चों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उठाया है। शिकायत में इन बच्चों ने कहा है कि वे उग्र भीड़ द्वारा जवानों पर पथराव की घटनाओं से चिंतित हैं। उन्होंने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से आरोप लगाया है कि शोपियां की घटना अवांछित और बिना उकसावे के की गई और इस मामले में सेना के जवानों के खिलाफ ही प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। शिकायत में पथराव की घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए कहा गया है कि सेना को लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है पर उनके ही खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
 
शिकायत में आयोग से शोपियां मामले की तह में जाकर सही स्थिति का पता लगाने तथा सेनाओं के मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं का संज्ञान लेने की मांग की गई है।
 
आयोग ने कहा है कि शिकायत में दिए गए तथ्यों तथा आरोपों के मद्देनजर उसने रक्षा मंत्रालय से वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट में रक्षा सचिव से मौजूदा स्थिति और सेना के मानवाधिकारों का हनन रोकने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देने को कहा गया है।
 
शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रशासन सशस्त्र सेनाओं के मानवाधिकारों की रक्षा करने में विफल रहा है। कई देशों के कानूनों का हवाला देते हुए यह बताया गया है कि सेना पर पथराव के लिए कड़ी सजा दी जाती है जबकि जम्मू कश्मीर में पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ दर्ज मामले राज्य सरकार के निर्देश पर वापस ले लिए गए हैं। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख