• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Army officer martyred in Pakistan shelling on LoC
Last Modified: रविवार, 30 अगस्त 2020 (16:39 IST)

LoC पर पाक गोलाबारी में सेनाधिकारी शहीद, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

LoC पर पाक गोलाबारी में सेनाधिकारी शहीद, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब - Army officer martyred in Pakistan shelling on LoC
जम्मू। नौशहरा सेक्टर में एलओसी (LoC) पर पाकिस्तान (Pakistan) ने सीमा संघर्ष विराम का एक बार फिर से उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी रेंजरों ने भारतीय चौकियों को अपना निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। इसमें सेना के एक जेसीओ शहीद हो गए। इस घटना के तुरंत बाद आक्रोश से भरे भारतीय सेना के जवानों ने भी पाकिस्तानी सीमा पर बनी चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी शुरू कर दी है।

ऐसे भी समाचार मिल रहे हैं कि भारतीय जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं। आंकड़ों के मुताबिक पाक सेना इस साल अभी तक 3 हजार बार से अधिक सीजफायर का उल्लंघन कर चुकी है।

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान ने रविवार सुबह नौशहरा सेक्टर के कलसियां, झंगड़, भवानी और अन्य क्षेत्रों में बिना किसी उकसावे की गोलाबारी शुरू कर दी। इस गोलाबारी में कलसियां सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकी पर तैनात सेना के जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन कुछ ही समय के उपरांत वे अपने जख्मों का ताव न सहते हुए शहीद हो गए। भारतीय सेना के जवाब पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों ओर से अभी भी फायरिंग जारी है।
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा में अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए नायब सूबेदार राजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। नायब सूबेदार राजविंदर सिंह बहादुर, अत्यधिक प्रेरित और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
नायब सूबेदार राजविंदर सिंह कलसियां सेक्टर के एक फारवर्ड पोस्ट पर तैनात थे। वे ग्राम गोइंदवाल साहिब, तहसील खादुर साहिब जिला अमृतसर के रहने वाले थे। जानकारी के लिए इस साल अब तक जम्मू और कश्मीर से सटी एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने 3000 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
ये भी पढ़ें
जुकरबर्ग को अफसोस, भड़काऊ पोस्ट नहीं हटाकर फेसबुक ने गलती की