Last Modified: नई दिल्ली ,
Thursday, 3 August 2017 (07:32 IST)
सेना का मोबाइल ऐप, सैनिकों को मिलेगी यह सुविधा...
Publish Date: Thu, 3 Aug 2017 (07:32 IST)Updated Date: Thu, 3 Aug 2017 (07:36 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने एक नया मोबाइल ऐप विकसित किया है जिसके जरिये सेवारत सैनिक अपनी तैनाती एवं पदोन्नति जैसे ब्यौरे हासिल कर सकते हैं।
‘हमराज’ ऐप के जरिये सैनिक अपने मासिक वेतन के पर्चे और फॉर्म 16 भी देख सकते हैं और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
सेना ने खुद ही यह ऐप तैयार किया है और इसे अगस्त के दूसरे हफ्ते में शुरू किया जाएगा। सुरक्षा कारणों से ऐप का इंस्टॉलेशन आधार कार्ड के ब्यौरे के सत्यापन से जोड़ा गया है। (भाषा)