ramcharitmanas
✕

सिख विरोधी दंगों पर कमलनाथ बोले, मेरे खिलाफ कोई आरोप पत्र नहीं...

Updated: सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (22:53 IST)
भोपाल। सिख विरोधी दंगों को लेकर आज दिल्ली उच्च न्यायालय के कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के संबंध में आए फैसले के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ पार्टी नेता एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उनके खिलाफ कोई आरोप पत्र नहीं है।


आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले कमलनाथ ने शाम को राज्य मंत्रालय में चर्चा की। सिख विरोधी दंगों के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने 1991 में भी मंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद आज यहां मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सिख विरोधी दंगों के मामले में उनके खिलाफ न तो कोई आरोप पत्र है और न ही कोई प्रकरण है। फिर क्यों उनका नाम घसीटा जाता है, यह राजनीति सब समझ सकते हैं।

राज्य मंत्रिमंडल के गठन के संबंध में पूछे जाने पर कमलनाथ ने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन को लेकर अभी तक उन्होंने कुछ सोचा ही नहीं। वे कल से इस मुद्दे पर सोचना शुरू करेंगे। मंत्रिमंडल के गठन में योग्यता के साथ ही क्षेत्रीय और अन्य तरह के संतुलन पर ध्यान दिया जाएगा।

कमलनाथ ने आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। माना जा रहा है कि वे अब शीघ्र ही मंत्रिमंडल का गठन करने के साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देंगे।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख