Daily Horoscope
✕

कमलनाथ के मंच पर शिवराज का जलवा, शपथ ग्रहण में दिखी लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर

Updated: सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (22:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबके आर्कषण का केंद्र रहे। जंबूरी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में यूं तो कई तस्वीरें यादगार रहीं, लेकिन जिस एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा वो थी कमलनाथ, शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया की एकसाथ हाथ उठाए हुई तस्वीर। भोपाल के ऐतिहासिक जंबूरी मैदान में जिस किसी ने भी लोकतंत्र के इस ऐतिहासिक नजारे को देखा वो लोकतंत्र की खूबसूरती के कसीदे गढ़ता दिखा।


मध्यप्रदेश में करीब डेढ़ महीने तक चले चुनाव प्रचार के दौरान तस्वीर में दिख रहे तीनों नेता एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे थे। चुनाव प्रचार के दौरान कटुता इस हद तक पहुंच गई थी कि नेताओं ने एक-दूसरे पर व्यक्तिगत हमले तक किए थे।

कमलनाथ का शिवराज सिंह चौहान को दिया गया बयान भी काफी चर्चा में रहा था, वहीं अब चुनावी संघर्ष खत्म होने के बाद मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ के बुलावे पर शपथ ग्रहण सामारोह में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस नेताओं ने पूरे जोश के साथ स्वागत किया। खुद कांग्रेस महासचिव दिग्गिवजय सिंह शिवराज सिंह चौहान को मंच पर लेकर आए।

दिग्विजय सिंह ने मंच पर शिवराज सिंह चौहान को अतिथियों से भी मिलवाया। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान मंच पर शरद पवार के बगल में बैठ गए। कार्यक्रम में जब सूबे के मनोनीत मुख्यमंत्री कमलनाथ मंच पर शपथ लेने के लिए पहुंचे तो उन्होंने मंच पर बैठे नेताओं से एक-एक कर मुलाकात करनी शुरू की।

इस मुलाकात के दौरान कमलनाथ मंच पर बैठे शिवराज सिंह चौहान के पास पहुंचे तो दोनों नेता पूरे गर्मजोशी से मिले। औपचारिक अभिवादन के बाद कमलनाथ ने अचानक शिवराज का हाथ पकड़ा और अपना हाथ हवा में उठा दिया। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने भी सियासी शिष्टाचार निभाते हुए कमलनाथ के साथ अपना हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस नजारे को देखकर मंच पर खड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बिना देर किए दोनों नेताओं के पास पहुंचे और शिवराज सिंह चौहान का का दूसरा हाथ पकड़ा और उसे हवा में उठा दिया और बन गई वो तस्वीर जो अब इतिहास में दर्ज हो गई है। इस नजारे के बाद कांग्रेस के मंच पर शिवराज सिंह चौहान सबके आकर्षण का केंद्र बन गए। शपथ ग्रहण सामारोह में मंच पर मुख्यमंत्री कमलनाथ जहां मुख्य आकर्षण का केंद्र थे तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी जलवा कम नहीं था।

समारोह में शामिल देश के कई दिग्गज नेता शिवराज से खुलकर मेल-मुलाकात करते दिखे। एनडीए के पुराने साथी चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें गले लगाया तो फारुक अब्दुल्ला भी काफी देर तक उनका हाथ थामे रहे। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी शिवराज की मुलाकात भी खास रही। मध्यप्रदेश में तेरह साल तक अपनी अलग राजनीति के लिए पहचाने जाने वाले शिवराज सिंह चौहान चुनाव बाद भी अपनी अलग सियासी स्टाइल के लिए आजकल खूब चर्चा में हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

LIVE: कमजोर हुआ चक्रवात अर्नब, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

तमिलनाडु में महंगा हुआ ऑटो का सफर, 50 रुपए हुआ न्यूनतम किराया

Top News 28 October: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्णब से तबाही, यूपी-बिहार MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया

कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान, आसमान में बचाई थी 174 यात्रियों की जान

यूपी में 104.28 करोड़ से बनेगा साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन्स सेंटर

अगला लेख