Hanuman Chalisa
✕

Corona का भय, शाहीनबाग में प्रदर्शनकारियों ने बदली रणनीति, लखनऊ में खत्म हुआ प्रदर्शन

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (10:13 IST)
कोरोना वायरस के कारण शाहीन बाग की महिलाओं ने भी रणनीति बदल दी है। अब 5-5 कर औरतें एक बार में धरने पर बैठेंगी। महिलाओं का कहना है कि वे 5 के घर जाने पर अन्य 5 आकर धरना देंगी। उधर लखनऊ में पिछले 2 महीने से जारी प्रदर्शन खत्म हो गया है।
ALSO READ: कोरोना से खतरा, शाहीनबाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में लखनऊ के घंटाघर में पिछले 2 महीने से जारी धरना प्रदर्शन कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सोमवार को स्थगित कर दिया गया। उधर शाहीनबाग में प्रदर्शनकारी की संख्या कम हो गई है, इसलिए रणनीति बदल दी गई है।
 
लखनऊ में आला अधिकारियों का दल रविवार से ही आंदोलनकारी महिलाओं को समझाने में लगा था जिसका असर सोमवार सुबह 6 बजे दिखाई दिया, जब महिलाओं ने धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम कोरोना के खतरे के टलने तक स्थगित करने की हामी भरी।
 
आंदोलनकारी महिलाएं हालांकि अपना दुपट्टा धरना स्थल पर सांकेतिक विरोध के तौर पर छोड़कर गईं। पुलिस ने सभी महिलाओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचा दिया है। दिल्ली के शाहीनबाग की तर्ज पर यह धरना कोरोना से निपटने की सरकार की मुहिम पर बाधा बन रहा था और यही कारण था कि पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी आंदोलनकारियों से संपर्क साधे हुए थे।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख