Daily Horoscope
✕

केजरीवाल के खिलाफ मेट्रो और दीवार पर लेखन करने वाला आरोपी बरेली से गिरफ्तार

आरोपी बरेली के सरकारी बैंक में ऋण प्रबंधक है

Updated: बुधवार, 22 मई 2024 (15:12 IST)
Anti Arvind Kejriwal Metro and wall writing arrested :  दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों और कोच के भीतर कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) विरोधी दीवार लेखन करने वाले 33 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के बरेली (Bareilly) से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अपने इंस्टाग्राम एकाउन्ट पर भाम्रक तस्वीरें और संदेश साझा करने वाले की पहचान अंकित गोयल के रूप में की गई है।

ALSO READ: मालीवाल मामले पर बोले LG, केजरीवाल की चुप्पी का राज क्या है?
 
आरोपी गोयल बरेली के सरकारी बैंक में ऋण प्रबंधक : सोमवार को इस दीवार लेखन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। आम आदमी पार्टी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की थी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति के मेट्रो की दीवार पर लिखने का सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट पर अपलोड हो गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी गोयल बरेली के एक सरकारी बैंक में ऋण प्रबंधक है। गोयल ने दिल्ली आकर मेट्रो के कोच और स्टेशनों पर संदेश लिखे और वह अपने शहर बरेली लौट गया था।

ALSO READ: केजरीवाल ने मोदी पर लगाया आप व झामुमो को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप
 
गोयल ने पुलिस को बताया कि पहले वह एक आप समर्थक था लेकिन हाल में आप की कार्यप्रणाली को देखकर वह पार्टी से नाखुश था। उसने मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों पर लिखे गए संदेशों को इंस्टाग्राम अकाउंट अंकित डॉट गोयल _91 के माध्यम से साझा किया गया था।

ALSO READ: कौन दे रहा है अरविंद केजरीवाल को हमले की धमकी, बौखलाई AAP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
 
केजरीवाल दिल्ली छोड़ दीजिए प्लीज, अन्यथा... : मेट्रो कोच के अंदर लिखे गए संदेशों में से एक में लिखा गया था कि केजरीवाल दिल्ली छोड़ दीजिए प्लीज। अन्यथा आपको 3 थप्पड़ याद करने होंगे, जो चुनाव से पहले आपको पड़े थे। अब असली और वास्तविक मुक्का/थप्पड़ जल्द ही पड़ेगा। आज की बैठक झंडेवालान में। अंकित डॉट गोयल _91।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख