• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel on 22 May 2024
Last Updated : बुधवार, 22 मई 2024 (10:42 IST)

Petrol-Diesel Price: पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव, जानें क्या हैं नए दाम

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का ताजा भाव 94.72 रुपए प्रति लीटर

Petrol-Diesel Price: पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव, जानें क्या हैं नए दाम - Latest prices of petrol diesel on 22 May 2024
Petrol-Diesel Price: पेट्रोलियम कंपनियों ने देशभर में आज 22 मई के लिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें निर्धारित होती हैं और उसी के आधार पर देश में ईंधन की कीमतें तय होती हैं। इस वजह से क्रूड ऑइल की कीमतों में बदलाव का असर देश में पेट्रोल-डीजल के दामों पर दिखता है। देश में रोजाना सुबह 6 बजे सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के नए दाम तय करती हैं।

 
आम नागरिकों की नजर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर लगी रहती है। आज देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों को अपडेट किया गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। आइए जानते हैं ईंधन की नई कीमतें।
 
देश के प्रमुख 4 नगरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम : राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए तो वहीं डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

 
यूपी के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार हैं- लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, अलीगढ़ में पेट्रोल 94.93 और डीजल 88.05, प्रयागराज में पेट्रोल 95.25 और डीजल 88.42, मथुरा में पेट्रोल 94.16 और 
डीजल 87.15, आगरा में पेट्रोल 94.52 और डीजल 87.59, वाराणसी में पेट्रोल 95.07 और डीजल 88.24, मेरठ में पेट्रोल 94.64 और डीजल 87.73, गोरखपुर में पेट्रोल 94.91 और डीजल 88.05, नोएडा में पेट्रोल 94.66 और 
डीजल 87.76 और गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75 रुपए प्रति लीटर है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Live : भोजपुरी गायक पवन सिंह भाजपा से निष्‍कासित, काराकाट से लड़ रहे हैं चुनाव