1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Hemant Soren Jharkhand

झारखंड में 25 वर्षों के विकास का रोडमैप तैयार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी 8799 करोड़ की सौगात

Hemant Soren
झारखंड के स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को 8799 करोड़ की 1087 योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 4475 करोड़ की लागत से धरातल पर उतरने वाली 209 योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं 4324 करोड़ की राशि से पूरी की गई कुल 878 योजनाओं का उद्घाटन किया।
 
इनमें मुख्य रूप से कोर कैपिटल धुर्वा में विधायक आवास, देवघर एवं लोहरदगा के नए समाहरणालय भवन, जगन्नाथपुर व पाकुड़ में डिग्री कॉलेज और गोड्डा में इंजीनियरिंग कॉलेज, इको टूरिज्म के तहत नेचन, हरिणा में बायोडायवर्सिटी एवं कनहरी हील बायोडायवर्सिटी पार्क, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय धनबाद, गिरिडीह नगरपालिका, सिमडेगा में नए अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम एवं खूंटी के तोरपा में 5000 मीट्रिक टन गोदाम का उद्घाटन किया गया।  Edited by : Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पुष्कर सिंह धामी ने कहा देश में जहां भी चुनाव हो रहे हैं, ‘डबल इंजन’ लग रहा है