1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. sonbhadra stone mine collapse workers trapped rescue operation

सोनभद्र में पत्थर की खदान का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

Sonbhadra
सोनभद्र जिले में ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में शनिवार को पत्थर की एक खदान में दुर्घटना होने से कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।  बीएन सिंह ने बताया कि ‘कृष्णा माइंस’ का एक हिस्सा ढह जाने से वहां कार्यरत कुछ मजदूर दब गए हैं।
उन्होंने कहा कि दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास अल्ट्राटेक कंपनी, दुसान कंपनी, ओबरा पावर कंपनी और अन्य के सहयोग से किया जा रहा है। 
मीडिया खबरों के मुताबिक जब खदान के अंदर काम चल रहा था। इसी दौरान पत्थर की एक भारी दीवार अचानक गिर पड़ी और मजदूर उसके नीचे दब गए।
घटना की जानकारी पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ ही प्रशासन, पुलिस, खनन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे। Edited by : Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
लखीमपुर खीरी : गुजरात में पकड़े गए 3 आतंकियों में शामिल सुहैल के घर से छापेमारी में काले रंग का कपड़ा ATS ने किया बरामद