Hanuman Chalisa
✕

क्या कम विजिबिलिटी नहीं अजित पवार के प्लेन क्रैश की वजह? अनिल देशमुख ने क्या सवाल उठाया

Updated: सोमवार, 2 फ़रवरी 2026 (19:02 IST)
28 जनवरी 2026 को अजित पवार की दुखद विमान दुर्घटना ने महाराष्ट्र की राजनीति को झकझोर दिया। दुर्घटना के पीछे कम विजिबिलिटी के दावों पर संदेह है, क्योंकि वीडियो में प्लेन क्रैश साफ दिख रहा है। जिस पर अनिल देशमुख ने सवाल उठाए हैं।

बता दें कि अजित पवार प्लेन क्रैश की घटना 28 जनवरी 2026 को हुई थी, जो महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बहुत बड़ा सदमा थी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP के प्रमुख नेता अजीत पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे। वे एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान (Learjet 45, रजिस्ट्रेशन VT-SSK) में सवार थे, जो VSR Ventures कंपनी का था। विमान में सभी यात्री मारे गए हैं।

क्‍या कहा देशमुख ने : देशमुख ने सवाल उठाते हुए कहा कि कहा जा रहा है कि कम विजिबिलिटी की वजह से हादसा हुआ। हालांकि, वीडियो दूर से शूट किए गए थे, लेकिन फिर भी उनमें साफ दिख रहा है कि प्लेन उड़ रहा था, लैंडिंग के समय झुक गया और क्रैश हो गया। काफी लोगों को इस बात पर शंका है। ब्लैक बॉक्स मिल गया है, उसकी जांच होगी। जांच में सब चीजें सामने आएंगी।"

ममता बनर्जी उठा चुकी हैं सवाल : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले NCP प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत वाले विमान हादसे की जांच की मांग की है। एक एक्स पोस्ट में बनर्जी ने कहा कि वह अजित पवार की अचानक मौत से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा, “अजीत पवार के अचानक निधन से मैं बहुत दुखी और हैरान हूं! महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके सह-यात्रियों की आज सुबह बारामती में एक भयानक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है और मुझे बहुत दुख हो रहा है”
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख