Hanuman Chalisa

इस हनुमान मंदिर में अमिताभ बच्चन लगवाते हैं अरदास

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (14:09 IST)
इलाहाबाद। प्रयाग के कोतवाल कहे जाने वाले आस्था और विश्वास की मूरत संगम तट पर लेटे श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हर साल अरदास लगवाते हैं।
 
मंदिर और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरि ने बताया कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का बुधवार को जन्मदिन है। बच्चन की यहां के हनुमान जी में गहरी आस्था और अटूट विश्वास है।
 
गिरि ने बताया कि अमिताभ के पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन 'बाबूजी' हनुमान जी के परम भक्त थे। वह प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को दोनो बेटों अमिताभ और अजिताभ के साथ इस मंदिर में आया करते थे। बाबूजी बाघंबरी गद्दी मठ के तत्कालीन महंत स्वामी बलदेव गिरी महाराज के पास घंटों बैठते थे।
 
उन्होंने बताया कि बच्चन पिछले 35 साल से 'कोतवाल' के दरबार में अपने किसी प्रतिनिधि को साल में एक बार भेजकर अपनी उपस्थिति की अर्जी लगवाते हैं। प्रतिनिधि उनके नाम पर पूजा-अर्चना करवाते हैं और प्रसाद मुंबई ले जाता है। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए यहां दो बार अनुष्ठान भी कराया जा चुका है। वर्ष 1982 में फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन बुरी तरह से घायल हो गए थे। उस समय उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए देश भर में अनुष्ठान हुए थे।
 
'बाबूजी' की श्रीराम भक्त हनुमान में अटूट आस्था थी। उन्होंने शूटिंग के दौरान घायल अमिताभ के स्वास्थ्य लाभ के लिए स्वामी बलदेव गिरी महाराज जी से पूजा पाठ करवाने के लिए कहा था। तब महराज जी ने 101 वैदिक ब्राम्हणों से 11 दिन तक उनके शीघ्र सवास्थ्य लाभ के लिए यज्ञ करवाया था। यज्ञ की पूर्णाहुति के दिन हवन करते समय सूचना मिली थी कि अमिताभ को आराम हो गया है। तब से अमिताभ बच्चन हर साल इस मंदिर में अपनी अरदास लगवाते आ रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में जब अमिताभ दोबारा गंभीर रूप से बीमार हुए थे, तब उनके भाई अजिताभ ने अनुष्ठान कराने की गुजारिश की थी। उस समय 21 वैदिक विद्वानों से सात दिन का सूर्योपासना यज्ञ कराया गया था। ब्राह्मणों के लिए 51 हजार रुपए की दक्षिणा अजिताभ की ओर से भेजी गई थी। उन्होंने 51 किलो का पीतल का घंटा भी मंदिर में टंगवाया था, जो आज भी मौजूद है।
 
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गांधी, चंद्रशेखर देश के पहले गृहमंत्री रहे सरदार वल्लभभाई पटेल, पूर्व मुख्यमंत्रियों में मुलायम सिंह यादव, नारायण दत्त तिवारी, अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां दर्शन कर चुके हैं। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख