Daily Horoscope

अमिताभ बच्चन अचानक बीमार, नहीं शामिल होंगे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में

Updated: रविवार, 22 दिसंबर 2019 (22:49 IST)
मुंबई। बॉलीवुड महानायक 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की अचानक तबीयत खराब हो गई। वे इस समय बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि बुखार की वजह से वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (National Film Awards ceremony) में शामिल नहीं हो सकेंगे।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मुझे बुखार है और मैं समारोह में शामिल नहीं हो सकूंगा। उन्हें नई दिल्ली में सोमवार को होने वाले इस समारोह में 2018 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाने वाला है।

बच्चन ने ट्वीट किया, बुखार है...! यात्रा की इजाजत नहीं है...दिल्ली में कल राष्ट्रीय पुरस्कार में शामिल नहीं हो पाऊंगा...बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है...मुझे अफसोस है...। इस पुरस्कार का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है जिन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है।

यह पुरस्कार 1969 में शुरू हुआ था। इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, एक शॉल और 1,00,000 रुपए नकद प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को 2017 में दिया गया था। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सोमवार को ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।

परंपरागत रूप से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद पुरस्कार विजेताओं के लिए बाद में एक चाय पार्टी आयोजित करेंगे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख