सम्बंधित जानकारी
- हिना खान की डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
- प्रियंका चोपड़ा ने हासिल ही एक और उपलब्धि, बनीं इंटरनेशनल स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री
- 6 साल के बच्चे से लेकर 60 साल के बूढ़े तक के लिए है पागलपंती : जॉन अब्राहम
- अक्षय कुमार ने यशराज फिल्म्स के साथ साइन की 3 फिल्मों की डील?
- Bigg Boss 13 : शहनाज़ ने सिद्धार्थ शुक्ला को बताया अपना ड्रीम, जान कर हैरान रह जाएंगे
अमिताभ बच्चन का ब्लॉग हुआ वायरल, लिखा- जिंदगी निरंतर एक मरम्मत का काम....
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सिनेमा जगत में 50 साल पूरे कर चुके हैं लेकिन अभी भी वे फिल्मों में काम कर रहे हैं। साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए जिंदगी के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया है।
अमिताभ बच्चन का कहना है कि जिंदगी कभी हार नहीं मानती हैं और यह कभी आसानी से हार न मानने की अपील करती है, यही जिंदगी की खासियत है।
उन्होंने इसमें उल्लेख किया है कि किस तरह से एक इंसान को हर रोज संघर्षो से होकर गुजरना पड़ता है, 'धूल, गंदगी, मिट्टी, बारिश और गर्मी' इन बाधाओं के होते हुए भी वह जीवित रहने के लिए अपने संघर्ष को जारी रखता है क्योंकि जिंदगी एक निरंतर एक मरम्मत का काम है।
अमिताभ ने लिखा, जिंदगी निरंतर एक मरम्मत का काम है.. हर दिन के शुरू होते ही इस बात की अपेक्षा रहती है कि आगे क्या होगा, किन प्रयासों का सामना करना होगा, यहां जो भी है अज्ञात है और इससे उबरने या स्वीकार करने की क्या इच्छा है और अन्तत: रहस्योद्घाटन होता है कि यह निरंतर एक प्रगति का काम था और किसी को यह करना ही था क्योंकि इसे मरम्मत की जरूरत है.. सुलझाए जाने की जरूरत है.. उपाय की जरूरत है।
अमिताभ बच्चन 77 साल की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं। वे अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकते। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इनमें गुलाबो सिताबो, झुंड, चेहरे, ब्रह्मास्त्र शामिल हैं।
