shradh paksha
✕

अमित शाह बोले- महाराष्ट्र में महायुति को मिली शानदार जीत, जनता ने बता दिया कौन है असली शिवसेना

Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 (22:38 IST)
Amit Shah News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विधानसभा चुनावों में महायुति को भारी जीत दिलाकर यह स्पष्ट फैसला दे दिया है कि असली शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कौन है। शिवसेना और राकांपा क्रमशः जून 2022 और जुलाई 2023 में विभाजित हो गए, जिसमें दोनों दलों का एक-एक गुट भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति और कांग्रेस के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी में शामिल हो गया। नवंबर में हुए चुनावों में महायुति ने महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 230 सीटें जीतीं, जबकि उद्धव ठाकरे और शरद पवार के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (एसपी) का प्रदर्शन खराब रहा।
 
शाह ने कहा, आपके आशीर्वाद से महायुति सत्ता में आई और भाजपा-शिवसेना-राकांपा की सरकार बनी। ऐतिहासिक जनादेश देकर महाराष्ट्र की जनता ने यह भी स्पष्ट फैसला सुनाया कि कौन शिवसेना और कौन राकांपा असली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राजग सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही ‘पीएमएवाई’ का दूसरा चरण शुरू कर दिया गया।
ALSO READ: कांग्रेस केवल नेहरू-गांधी परिवार की सेवा कर रही, 2014 से दिल्ली चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी : अमित शाह
शाह ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस योजना के तहत 20 लाख परिवारों को अपना पहला घर मिला है। उन्होंने कहा, यदि कोई एक राज्य है, जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सबसे अधिक मकान मिले हैं, तो वह महाराष्ट्र है।
ALSO READ: अमित शाह ने शरद पवार पर उठाए सवाल, पूछा- आपने सहकारिता क्षेत्र के लिए क्या किया
आवास के अलावा, प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्‍येक घर में शौचालय हो, जिससे उनके आत्मसम्मान की रक्षा हुई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2029 तक इस योजना के तहत कुल पांच करोड़ घर बनाए जाएंगे, जिनमें से 3.80 करोड़ मकानों का आवंटन पहले ही हो चुका है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख