suvichar

नवादा में गरजे अमित शाह, कहा- बिहार में जंगलराज, वे राज्य नहीं संभाल सकते इसलिए हम चिंतित

Updated: रविवार, 2 अप्रैल 2023 (15:28 IST)
नवादा। केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता अमित शाह ने रविवार को बिहार के नवादा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि राज्य की सभी 40 सीटें भाजपा ही जीतेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज लौटा। वे राज्य नहीं संभाल सकते इसलिए हम चिंतित।
 
उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि बिहार में जल्द ही शांति की स्थापना हो। मैंने सुबह गवर्नर साहब को फोन किया तो लल्लन सिंह जी बुरा मान गए कि आप क्यों बिहार की चिंता करते हो? अरे भाई, मैं देश का गृहमंत्री हूं और बिहार की कानून व्यवस्था भी देश का एक हिस्सा है।

भाजपा नेता ने कहा कि दंगों की वजह से वे सासाराम नहीं जा सके। उन्होंने वादा किया कि अगली बार मैं सासाराम जरूर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि अगर साल 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनी, तो सासाराम और बिहारशरीफ में बेखौफ घूम रहे दंगाइयों को उल्टा लटका दिया जाएगा।
 
अमित शाह ने कहा कि बिहार की सरकार बुरी नीयत और बुरी नीति की सरकार है। भ्रष्टाचार का B, अराजकता का A और दमन का D... इन तीनों से मिलकर ये सरकार बनी है और इसे उखाड़कर फेंक देना है।
 
गृहमंत्री ने कहा कि नीतीश बाबू आपने अपने जीवन में कई पार्टियां बदली हैं, कई लोगों को धोखा दिया हैं लेकिन जिस UPA में लालू के साथ आप गए हैं, उसने बिहार को क्या दिया?
 
उन्होंने कहा कि नीतीश के लिए भाजपा के दरवाजे पूरी तरह बंद हो चुके हैं। जातिवाद का जहर घोलने वाले नीतीश बाबू और जंगलराज के प्रणेता लालू प्रसाद... इन दोनों के साथ भाजपा कभी राजनीतिक सफर नहीं तय कर सकती।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख