• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. amit shah on sp ‍government
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (10:59 IST)

उत्तर प्रदेश में ‘गुंडाराज, जंगलराज’ : अमित शाह

Amit Shah
नोएडा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुये रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 'गुंडाराज और जंगलराज' है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य और केंद्र को लूटने वाले दोनों 'युवराजों' को मतदाता मुंहतोड़ जवाबदेंगे। उन्होंने नोएडा के उम्मीदवार पंकज सिंह के लिए यहां एक रैली करने के दौरान कहा कि अब दोनों 'युवराज' राज्य को लूटने की योजना बना रहे हैं।
 
शाह ने कहा कि सपा के शासन में हर दिन 1,500 डकैती, अपहरण, लूट और अन्य अपराध राज्य में हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग डर और आतंक के साए में रह रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
निष्कासित सांसद ने किया शशिकला का विरोध