• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sasikala critised MP expelled
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (11:00 IST)

निष्कासित सांसद ने किया शशिकला का विरोध

Pushpa Sasikala Natarajan
चेन्नई। अन्नाद्रमुक की निष्कासित राज्यसभा सदस्य शशिकला पुष्पा ने पार्टी प्रमुख वीके शशिकला के तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का विरोध किया और आरोप लगाया कि उनकी 'आपराधिक पृष्ठभूमि' है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के राज्यपाल सीएच विद्यासागर राव की लिखे पत्र में उन्होंने कहा, 'आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण शशिकला नटराजन को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनाने के लिए नामित या आमंत्रित करना निंदनीय है। सभी आपराधिक मामले लंबित हैं और (वह)निचली अदालत में दोषी ठहराई गई हैं।' 
 
पुष्पा परोक्ष रूप से दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले का जिक्र कर रही थीं जिसमें शशिकला भी सह आरोपी हैं और बेंगलुरू की निचली अदालत द्वारा उन्हें दोषी ठहराया गया था। (भाषा)