dharma sangrah
Mon, 26 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah on MCD election

चुनाव परिणाम मोदी सरकार के कामकाज पर मुहर-अमित शाह

Amit Shah
कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों के चुनाव में पार्टी को मिली जीत को अप्रत्याशित बताते हुए बुधवार को कहा कि यह मोदी सरकार के तीन साल के कामकाज पर जनता की मुहर भी है।
 
शाह ने दिल्ली के नगर निगम के चुनावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में मिली जीत के विजय रथ को निगम चुनाव ने और आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन साल के दौरान अपने कामकाज से लोगों को जो संदेश दिया है उसकी इस चुनाव में पुष्टि भी हुई है।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता नकारात्मक राजनीति नहीं चाहती है और विकास के साथ-साथ सकारात्मक राजनीति को पसंद करती है और उनकी पार्टी सबको साथ लेकर चलने की नीति पर चल रही है। शाह ने नगर निगमों के चुनाव के लिए पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आम लोगों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
 
मोदी की गरीब कल्याण योजना की जीत : शाह ने जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण योजना की जीत बताया है। शाह ने एक ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली के तीनों निगमों के चुनाव में पार्टी को मिली भारी जीत मोदी की गरीब कल्याण योजना तथा सबका साथ सबका विकास की जीत है।
ये भी पढ़ें
बिजली के तार में उलझा ट्रेनी विमान, दो पायलटों की मौत