dharma sangrah
✕

अमित शाह और नीतीश कुमार की महामुलाकात, क्या सुलझेगा सीटों का विवाद...

Updated: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (13:25 IST)
पटना। भाजपा प्रमुख अमित शाह ने गुरुवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हो रही इस बैठक में सीटों का विवाद सुलझने की उम्मीद हैं। 

दोनों नेताओं ने आज सुबह साथ में लंच लिया। यह मुलाकात एक घंटे तक चली। अब दोनों दिग्गज शाम को डीनर पर एक बार फिर मुलाकात करेंग।
 
अमित शाह आज पटना में पार्टी के नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए मैराथन बैठक करने वाले हैं। लेकिन सबकी निगाहें उनकी नीतीश कुमार के साथ उनकी मुलाकात पर टिकी है।
 
नीतीश की नाराजगी भाजपा के उन केंद्रीय मंत्रियों और सासंदों से हैं जो उनकी पार्टी के मुताबिक उग्र हिंदुत्व की विचारधारा को बिहार में भी आजमाने की कोशिश कर रहे हैं। दंगा फैलाने के आरोपियों से गिरिराज सिंह की मुलाकात पर तो वो सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जता चुके हैं।
 
दिल्ली में हुई जेडीयू कार्यकारिणी में नीतीश ने स्पष्ट कर दिया कि वो किसी भी कीमत पर सांप्रदायिक राजनीति से समझौता नहीं करेंगे, चाहे इसके लिए सरकार ही कुर्बान न क्यों करना पड़े।
 
नीतीश लोकसभा सीटों पर तालमेल को लेकर भी भाजपा से नाराज हैं। भाजपा चाहती है कि बिहार में भी नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे रख ज्यादा सीटों पर दावा ठोक रही है जबकि जदयू नेता नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहते हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख