Hanuman Chalisa

अमेजन इंडिया सबसे आकर्षक नियोक्ता, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया दूसरे स्थान पर

सोमवार, 17 जून 2019 (20:10 IST)
नई दिल्ली। देश में ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया को सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड माना जाता है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया दूसरे स्थान पर और सोनी इंडिया तीसरे स्थान पर हैं।
 
रैंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च 2019 को सोमवार को जारी किया गया। इसके अनुसार वित्तीय हालात, प्रौद्योगिकी के उपयोग और मजबूत प्रतिष्ठा के मानकों पर अमेजन इंडिया काफी ऊपर है।
 
शीर्ष 10 नियोक्ताओं की सूची में इसके अलावा मर्सिडीज बेंज 4थे, आईबीएम 5वें, लार्सन एंड टुब्रो 6ठे, नेस्ले 7वें, इंफोसिस 8वें, सैमसंग 9वें और डेल 10वें स्थान पर है। गूगल इंडि, या इस सूची में लगातार 3 साल शीर्ष पर रही थी। इसके चलते पिछले साल उसे 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया था।
 
रैंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च दुनिया की 75 प्रतिशत अर्थव्यवस्था को दायरे में रखकर किया जाता है। इसमें 32 देश शामिल हैं और यह हर साल दुनियाभर से 2 लाख से अधिक लोगों के बीच सर्वेक्षण करता है।
 
हिन्दुस्तान में किसी नियोक्ता को चुनने की सबसे बड़ी वजह उसके द्वारा दिया जाने वाला वेतन और कर्मचारी को मिलने वाले लाभ हैं। इसके बाद लोग इस मामले में काम और निजी जिंदगी के बीच का संतुलन और नौकरी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हैं।
 
रैंडस्टैड इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी पॉल ड्यूपुइस ने कहा कि नियोक्ताओं की ब्रांडिंग कंपनियों और कर्मचारियों दोनों के लिए ही एक अहम उपकरण बन गया है। इससे एक तरफ नियोक्ता को कुशल कामगार मिलते हैं, वहीं भावी कर्मचारियों को पता चलता है कि कंपनी उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर पाएगी या नहीं?
 
सर्वेक्षण में एक बात और सामने आई कि 55 प्रतिशत भारतीय बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करना पसंद करते हैं वहीं 9 प्रतिशत लोग स्टार्टअप में काम करना पसंद करते हैं। (भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख