1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amarnath Yatra 2023: J&K L-G Manoj Sinha attends pratham puja via video conferencing

Amarnath Yatra 2023 : पवित्र गुफा में पहली पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा की रस्मी शुरुआत, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए LG

Amarnath Yatra
जम्मू। Amarnath Yatra 2023 : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर होने वाली अमरनाथ यात्रा की प्रथम पूजा को इस बार भी पवित्र गुफा में आयोजित किया गया। वर्ष 2019 में इसे जम्मू में संपन्न किया गया था पर जबकि पिछले साल भी प्रथम पूजा पवित्र गुफा में संपन्न की गई थी। अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक अमरनाथ गुफा में शनिवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर प्रथम पूजा हुई।

साधु-संत व विद्वानों ने हवन और आरती कर पवित्र हिमलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना की। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रथम पूजा की।
 
 कोरोना काल से पहले प्रथम पूजा चंदनबाड़ी में की जाती थी, लेकिन कोरोना के कारण उपजे हालात में वर्ष 2019 में इसे जम्मू में संपन्न करवाया गया था तो वर्ष 2020 में यात्रा रद्द होने के बावजूद गुफा में। पवित्र गुफा से सुबह व शाम को आरती का सीधा प्रसारण भी करवाने का फैसला किया गया है। 
 
इस अवसर पर उप राज्यपाल ने कहा कि दुनियाभर के लाखों भक्तों के लिए बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की तीर्थ यात्रा जीवनभर का सपना होती है। 1 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के सफल संचालन के लिए स्थानीय निवासियों का अत्यधिक योगदान है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूजा में श्री अमरनाथ श्राईण बोर्ड के कई अधिकारी भी शामिल हुए थे। उप राज्यपाल ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि देश-विदेश से जो भी श्रद्धालु अमरनाथ आएं, वे अपने साथ एक अच्छा अनुभव साथ लेकर जाएं।
 
पहली बार 62 दिन की अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी। यह यात्रा रक्षाबंधन 31 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए पूरे देश में रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू हो गया है। बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से सुबह व शाम की आरती का सीधा प्रसारण होगा। देश-दुनिया में बैठे श्रद्धालु रोजाना बाबा बर्फानी की आरती का लाभ उठा सकते हैं।
 
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पवित्र गुफा की तरफ जाने वाले दोनों यात्रा मार्गों को जल्द बहाल करने का यकीन दिलाते हुए कहा कि इस साल बर्फ ज्यादा गिरी है, और बीते कुछ दिनों के दौरान मौसम भी खराब रहा है। इसके बावजूद सीमा सड़क संगठन के अधिकारी अपने दल बल के साथ मार्ग को पूरी तरह बहाल करने में लगे हुए हैं। Edited By : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
Odisha Train Accident : मृतकों की संख्या को लेकर घटनास्थल पर ही ममता बनर्जी और रेल मंत्री में तकरार