Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमरनाथ यात्रा : 2.31 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

रविवार, 22 जुलाई 2018 (14:08 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा सुचारु रूप से जारी है और रविवार सुबह तक 2.31 लाख से अधिक श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
 
यात्रा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह महिलाओं और साधुओं समेत 1,000 श्रद्धालुओं ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए और सुबह ही श्रद्धालुओं का नया जत्था बालटाल आधार शिविर से रवाना हुआ। ये श्रद्धालु 14 किमी लंबे पहाड़ी मार्ग पर पैदल चलने के बाद पवित्र गुफा के दर्शन करेंगे। कुछ यात्री गुफा तक पहुंचने के लिए घोड़ों और पिट्ठुओं का भी सहारा ले रहे हैं और जो श्रद्धालु दर्शन के बाद रात में गुफा के पास ही रुके थे, उन्होंने वापस लौटने के लिए यात्रा प्रारंभ कर दी हैं।
 
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं का नया जत्था नुनवान पहलगाम आधार शिविर से चंदनवाड़ी विश्राम शिविर के लिए रवाना हो गया हैं, हालांकि अधिकतर श्रद्धालुओं ने अगले विश्राम शिविर के लिए अपनी यात्रा जारी रखी है और चंदनवाड़ी पर रुके श्रद्धालुओं ने भी अगले शिविर के लिए यात्रा प्रारंभ कर दी है।
 
पिछले 24 घंटों में 1,000 से अधिक श्रद्धालु गुफा के दर्शन कर चुके हैं। जो श्रद्धालु रात में गुफा के पास विश्राम शिविर पर रुके थे, रविवार सुबह उन्होंने भी दर्शन के लिए यात्रा प्रारंभ कर दी है। शनिवार को 5,667 श्रद्धालुओं ने गुफा के दर्शन किए थे। अधिकतर श्रद्धालु दर्शन कर घर लौट गए हैं। (वार्ता)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख