biodatamaker
✕

शिवराज ने विपक्ष पर किया पलटवार, कांग्रेस कार्यकाल की सड़क, पानी और बिजली की स्थितियों पर सवालिया निशान खड़े किए

Updated: रविवार, 22 जुलाई 2018 (14:04 IST)
खरगोन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को आक्रामक रुख धारण कर विपक्ष पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के कार्यकाल की सड़क, पानी और बिजली की स्थितियों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए।
 
 
रविवार को यहां मंडी प्रांगण में अपनी 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान आयोजित विशाल सभा में चौहान ने सड़क, पानी और बिजली के कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल की स्थितियों की तुलना करते हुए कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह से सवाल पूछे हैं कि कांग्रेस शासनकाल में ये अधोसंरचनाएं व सुविधाएं क्यों मुहैया नहीं हो पाई थीं।
 
शनिवार को बड़वानी जिले के मैराथन भ्रमण के उपरांत रविवार को चौहान ने कहा कि उनकी पत्नी महाराष्ट्र की है और वे हमेशा मध्यप्रदेश में प्रवेश करने पर सड़कों को लेकर उनका मजाक उड़ाती थीं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जब भूतल परिवहन मंत्री हुआ करते थे, तब भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढों पर धान उगाकर इनकी कमियों को उजागर किया था और अब वे (कमलनाथ) उन पर सवाल उठा रहे हैं, जो हास्यास्पद है।
 
उन्होंने कहा कि इसी तरह से बंटाधार मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में हुआ था, जब सड़क, पानी, और बिजली की स्थिति दयनीय थी और जनता उस भयावह काल को नहीं भूली है। उन्होंने कांग्रेस को किसानों का खून चूसने वाला निरुपित करते हुए बताया कि हमने विभिन्न कृषक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनकी स्थितियों में आमूलचूल परिवर्तन कर दिखाया  है।
 
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के प्रधानमंत्री 'गरीबी हटाने' का नारा देने के सिवाय कुछ नहीं कर पाए जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उनका जीवन स्तर सुधारकर सिखा दिया है कि गरीबी कैसे हटाई जाती है। उन्होंने कहा कि गरीबी कैसे हटाई जाती है, कांग्रेस यह बात शिवराज सिंह चौहान से सीखे। चौहान ने गरीबों को पक्के मकान, पट्टे, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा विकास के लिए कटिबद्ध है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वैश्विक नेता निरुपित करते हुए कहा कि उनकी नीतियों के चलते भारत पूरे विश्व में सीना तानकर खड़ा है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का हवाला देते हुए  कहा कि अब भारत को छेड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाता है। भाजपा ने देश पर जान न्योछावर करने वाले शहीदों को हमेशा सरआंखों पर बिठाया, जबकि कांग्रेस शहीदों को अपमानित कर आतंकियों को महिमामंडित करती है।
 
उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के बीमारू राज्य को उन्होंने विकासशील और विकसित बनाया है और अब इसे अगले कार्यकाल में समृद्ध बनाएंगे। चौहान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' के तहत रविवार को खरगोन जिले के कई स्थानों पर रोड शो, रथ सभा तथा जनसभाएं आयोजित है। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख