dharma sangrah

अलवर लिंचिंग मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस कस्टडी में स्वस्थ दिख रहा था, पिटाई से हुई मौत

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (12:09 IST)
अलवर। राजस्थान के अलवर लिंचिंग मामले में पीड़ित रकबर खान का एक फोटो सामने आया है जिसमें वह पुलिस कस्टडी में है और वह बिल्कुल स्वस्थ दिख रहा है। दूसरी ओर रकबर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। इसके अनुसार रकबर की मौत पिटाई से हुई हैं। इस रिपोर्ट के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रकबर के हाथ और एक पैर की हड्डी टूट गई थी। उसके शरीर पर 12 जगह चोट के निशान भी मिले हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रकबर को अंदरूनी चोटें आईं थी, जिसके बाद शरीर के अंदर ही खून फैल गया था।
 
इस मामले में पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि हिरासत में लेने के बाद उसकी पिटाई की गई। इस वजह से रकबर की मौत हुई।
 
पुलिस पर आरोप है कि उसने करीब एक बजे अकबर को हिरासत में लेने के बाद मात्र चार किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचने में तीन घंटे का समय लगा दिया। तब तक रकबर की मौत हो चुकी थी। यह भी कहा जा रहा है कि रकबर को अस्पताल ले जाने से पहले थाने ले जाया गया। फिर गायों को गौशाला पहुंचाने के बाद पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। इस बीच पुलिसकर्मियों ने रास्ते में एक दुकान पर चाय भी पी। 
 
पुलिस ने इस मामले में लापरवाही की बात स्वीकार करते हुए पांच पुलिसकर्मियों कड़ी सजा दी है। हालांकि उसका दावा है कि भीड़ ने ही गो तस्कर होने के शक में अकबर की पिटाई की और बाद में उसकी मौत हो गई।
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया
 

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख