सोमवार, 7 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Al quaeda
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 10 जून 2016 (15:55 IST)

अल कायदा के 5 संदिग्धों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

अल कायदा के 5 संदिग्धों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल - Al quaeda
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने और लोगों को आतंकवादी संगठन में शामिल करने के लिए उकसाने के आरोप में मौलाना अंजार शाह समेत अल कायदा के 5 संदिग्धों के खिलाफ शुक्रवार को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। 
 
इस मामले में कुल 12 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए गए हैं जिनमें से 12 फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में है। 
 
देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोप में पुलिस के आतंकवादरोधी दस्ते ने शाह को 6 जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। उसके साथी सामी को 18 जनवरी को मेवात क्षेत्र के नूह से पकड़ा गया था। 
 
इससे पहले गत वर्ष दिसंबर में दिल्ली पुलिस ने भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा के मॉड्यूल के तौर पर काम करने वाले 3 संदिग्ध गुर्गों को गिरफ्तार किया था। सबसे पहले मोहम्मद आसिफ (41) को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर से गिरफ्तार किया गया था। 
 
माना जाता है कि वह संस्थापक सदस्यों में से एक है और एक्यूआईएस के भड़काने, भर्ती और प्रशिक्षण विंग का भारतीय प्रमुख है। दूसरे संदिग्ध अब्दुल रहमान (37) को ओडिशा में कटक के जगतपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
 
तीसरे संदिग्ध जफर मसूद को उत्तरप्रदेश के संभल जिले में दीपा सराय मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया था। वह कथित तौर पर मॉड्यूल के वित्त पोषक के रूप में सक्रिय था। इन सभी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
अमरनाथ यात्रा पर बढ़ा विवाद, सेना और बीएसएफ आमने-सामने