Hanuman Chalisa

सरकार को एयर इंडिया की बिक्री से 7,000 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद

Updated: बुधवार, 9 जनवरी 2019 (23:39 IST)
नई दिल्ली। सरकार को अगले वित्त वर्ष में सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की बिक्री से करीब एक अरब डॉलर (लगभग 7,000 करोड़ रुपए) मिलने की उम्मीद है। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
 
सरकार 2019-20 की दूसरी छमाही में एयर इंडिया की रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया शुरू करेगी और इस बीच वह एयर इंडिया की अनुषंगी कंपनियों और उसकी परिसंपत्तियों की बिक्री पर काम करेगी। 
 
एयर इंडिया के ऊपर 55,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली मंत्रिस्तरीय समिति ने पिछले साल नवंबर में उसके 29,000 करोड़ रुपए के कर्ज को विशेष उद्देश्य के लिए बनाई गई कंपनी (एसपीवी) एयर इंडिया एसेट होल्डिंग कंपनी को हस्तांतरित करने को मंजूरी दी थी। 
 
अधिकारी ने बताया, हम एयर इंडिया की बिक्री से एक अरब डॉलर मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। सरकार ने पिछले साल मई में एयर इंडिया को बेचने की कोशिश की थी। हालांकि वह इसमें नाकाम रही। जिसके बाद जेटली की अध्यक्षता वाली समिति ने जून में बिक्री की योजना को ठंडे बस्ते में डालने का फैसला किया था। सरकार ने कंपनी में और पूंजी डालने और संपत्तियों तथा अनुषंगियों को बेचकर कर्ज में कटौती करने का निर्णय लिया था। 
 
अगस्त 2018 में, सरकार को एयर इंडिया में 980 करोड़ रुपए की इक्विटी पूंजी डालने की संसद से मंजूरी मिली थी। हाल ही संसद ने संकट से उभारने की योजना के तहत 2,345 करोड़ रुपए की पूंजी डालने की मंजूरी दी थी।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख