ramcharitmanas

एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों में आज से मांसाहारी भोजन पर लगाई रोक

Updated: गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (15:54 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि लागत कम करने, अपव्यय घटाने, सेवा में सुधार लाने और भोजन पहचानने में गड़बड़ी होने की किसी भी संभावना से बचने के लिए एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में मांसाहारी भोजन बंद कर दिया गया है।


लोकसभा में आर पार्थिपन के प्रश्न के लिखित उत्तर में सिन्हा ने यह जानकारी दी, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एयरलाइन की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में ऐसा करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

सिन्हा ने कहा, लागत कम करने, अपव्यय घटाने, सेवा में सुधार लाने और भोजन पहचानने में गड़बड़ी होने की किसी भी संभावना से बचने के लिए एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में मांसाहारी भोजन 20 जून, 2017 से बंद कर दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी ऐसा करने की कोई योजना है तो मंत्री ने कहा, जी नहीं।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख