Daily Horoscope
✕

AIIMS की नर्सिंग अधिकारी को शादी का झांसा देकर 34 लाख रुपए ठग ठगने वाला गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 8 जुलाई 2020 (08:27 IST)
नई दिल्ली। एम्स की नर्सिंग अधिकारी को शादी का झांसा देकर कथित रूप से 34 लाख रुपए ठगने वाले 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान मोहम्मद इमरान सादिक के रूप में हुई है। उसे मोबाइल फोन और तकनीकी निगरानी की मदद से सोमवार को आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से पकड़ा गया है। पुलिस ने कहा कि महिला द्वारा 3 मार्च को महरौली थाने में शिकायत देने के बाद यह मामला प्रकाश में आया था।
 
नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नर्सिंग अधिकारी महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपी ने 2018 में उसे फेसबुक पर मित्रता अनुरोध भेजा था। पुलिस ने कहा कि महिला ने उसकी मित्रों की सूची की पड़ताल करने के बाद मित्रता का अनुरोध स्वीकार कर लिया।
ALSO READ: बैंक धोखाधड़ी : CBI ने की रतुल पुरी, अन्य के ठिकानों पर छापेमारी
शिकायतकर्ता के अनुसार दोस्ती के दौरान उसने शादी का भी वादा किया और उसे छुट्टी पर लेह, लद्दाख भी ले गया। महिला ने कहा कि आरोपी ने उसका विश्वास जीतने के बाद उससे कहा कि वह शादी से पहले होटल कारोबार शुरू करना चाहता है और वह 34 लाख रुपए उसके बैंक खाते में डाल दे।
 
उन्होंने कहा कि जब महिला ने उसके खाते में पैसे डाल दिए तो आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। जब महिला को महसूस हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत की।
 
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि आरोपी विजयवाड़ा में है। पुलिस की एक टीम को उसे गिरफ्तार करने भेजा गया।
 
डीसीपी ने कहा कि उसे विजयवाड़ा में संबंधित अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया। इसके बाद सोमवार को उसे साकेत अदालत में पेश किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी पूछताछ के लिए पुलिस की हिरासत में हैं। उसके पास से पैसा बरामद किया जाना बाकी है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख