Hanuman Chalisa
✕

ऑस्ट्रेलिया में बढ़े COVID-19 के नए मामले, विक्टोरिया में लगेगा लॉकडाउन

Updated: बुधवार, 8 जुलाई 2020 (07:47 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान एक दिन में सर्वाधिक 191 नए कोविड-19 मरीज सामने आने के बाद मेलबर्न और कुछ अन्य शहरों को बुधवार से 6 सप्ताह के लिए फिर लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया गया है।

इन शहरों के निवासियों को आवश्यक वस्तुए खरीदने, चिकित्सकीय देखभाल, व्यायाम और अध्ययन/ कार्य के लिए अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रूस ने मंगलवार को कहा, जनस्वास्थ्य टीम ने मुझे तीसरे चरण की ‘घर में ही रहो’ पाबंदियां फिर लगाने को कहा है। कल रात से छह सप्ताह के लिए घर में रहने की पाबंदी प्रभावी हो जाएगी।

उन्होंने कहा, हजारों मामलों तथा और ऐसे मामलों की संभावना के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग हैं तथा अपरिहार्य त्रासदी जो आने वाली है।विक्टोरिया में अब तक कोरोनावायरस (Coronavirus) से 22 लोगों की जान गई है जबकि फिलहाल 722 लोगों का उपचार चल रहा है।

वैसे पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से किसी की मौत नहीं हुई है। इस बीच न्यू साउथ वेल्स 100 सालों में पहली बार विक्टोरिया से लगती सीमा सील करने वाला है।(भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख