ganesh chaturthi
✕

AIIMS में 'वर्चुअल' शव परीक्षण की हुई शुरूआत

Updated: शनिवार, 20 मार्च 2021 (18:38 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 'वर्चुअल' शव परीक्षण करने की सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। पारंपरिक पोस्टमार्टम की तुलना में इस प्रक्रिया में बहुत कम समय लगता है।

वर्चुअल ऑटोप्सी (शव परीक्षण) स्कैनिंग और इमेजिंग प्रौद्योगिकी के जरिए की जाती है। इसके तहत विभिन्न ऊतकों और अंदरुनी अंगों की सीटी स्कैन मशीन के जरिए जांच की जाती है। शव को सीटी स्कैन मशीन पर रखा जाता है, जहां चंद सेकंड में ही करीब 25000 तस्वीरें मिल जाती हैं, जिनकी विशेषज्ञ जांच करते हैं।

इस सुविधा केंद्र का उद्घाटन भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने किया। इस नए केंद्र के बारे में एम्स फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख सुधीर गुप्ता ने बताया कि यह शव के गरिमापूर्ण प्रबंधन की दिशा में उठाया गया एक कदम है।

उन्होंने कहा, आज से शव के गरिमापूर्ण प्रबंधन के लिए यह सुविधा शुरू हो रही है। अनुसंधान के विभिन्न उद्देश्यों के लिए भी शव की चीरफाड़ करने की जरूरत नहीं होगी। अन्य अंगों की क्या स्थिति है और व्यक्ति की मौत किस कारण हुई, इस बारे में हम कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। गुप्ता ने कहा कि शव परीक्षण की इस प्रक्रिया में महज 10 मिनट लगेंगे।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख