biodatamaker
✕

kolkata Doctor Case : AIIMS चिकित्सकों ने खत्‍म की हड़ताल, Supreme Court ने की थी अपील

Updated: गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (17:28 IST)
AIIMS doctors call off strike : दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के चिकित्सकों ने कोलकाता में एक डॉक्टर की कथित रूप से बलात्कार के बाद की गई हत्या के विरोध में 11 दिनों से जारी अपनी हड़ताल को उच्चतम न्यायालय की अपील पर बृहस्पतिवार को समाप्त करने की घोषणा की। शीर्ष अदालत ने इससे पहले दिन में प्रदर्शनकारी चिकित्सकों से काम शुरू करने को कहा था और उन्हें आश्वासन दिया था कि काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी।
<

We are resuming duties following the Supreme Court’s appeal and assurances and intervention in the RG Kar incident and safety for doctors . We commend the Court's action and call for adherence to its directives. Patient care remains our top priority. @MoHFW_INDIA @aiims_newdelhi pic.twitter.com/lA5YQdKwoP

— RDAAIIMS DELHI (@AIIMSRDA) August 22, 2024 >
एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, हम उच्चतम न्यायालय की अपील एवं आश्वासन तथा आरजी कर (अस्पताल) घटना एवं चिकित्सकों की सुरक्षा के सिलसिले में उसके हस्तक्षेप के बाद काम पर लौट रहे हैं। हम न्यायालय की कार्रवाई की सराहना करते हैं और उसके निर्देशों का पालन करने का आह्वान करते हैं। मरीजों की देखभाल करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।
ALSO READ: Kolkata Doctor Rape and Murder: आरजी कर अस्पताल की सुरक्षा CISF के हवाले, छात्रावासों की भी होगी सुरक्षा
बारह अगस्त को ‘डॉक्टर्स एसोसिएशन’ ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू किया था जिससे बाह्य रोगी विभाग सेवाएं ठप हो गई थीं। हालांकि आपात सेवाएं चलती रहीं। कोलकाता में चिकित्सक पर नृशंस हमले और उसकी हत्या से देशभर में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था।
ALSO READ: kolkata doctor case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने BJP को दी 5 दिन तक प्रदर्शन की अनुमति
पश्चिम बंगाल में इस सरकारी (आरजी कर) अस्पताल के छाती विभाग के संगोष्ठी कक्ष में नौ अगस्त को चिकित्सक का शव मिला और पार्थिव शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। उसके अगले दिन इस मामले में एक स्वयंसेवी को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख