dharma sangrah
✕

लाशों के बीच अय्याशी, नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस में सफाईकर्मी और महिला के बीच गंदा काम, वीडियो वायरल

Updated: गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (17:19 IST)
Noida Post Mortem House Viral Video : उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में स्थित एक ‘पोस्टमार्टम हाउस’ के अंदर सफाईकर्मी और एक महिला के बीच प्रेम-प्रसंग का विचित्र मामला सामने आया है। इस प्रेम प्रसंग का एक 6.17 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर बुधवार से वायरल हो रहा है जिस पर लोग तरह-तरह की टिप्प्णी कर रहे हैं।
 
यह मामला नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित पोस्टमार्टम हाउस का है जहां पर मौत के कारण का पता लगाने के लिए लोगों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाता है।
 
यहां पर अस्पताल की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया जाता है क्योंकि कई पोस्टमार्टम काफी संवेदनशील प्रकृति के होते हैं और शवों के साथ की गई छेड़छाड़ से आरोपी बच सकते हैं।
 
इसके बावजूद यहां पर कार्यरत सफाईकर्मी एक बाहर की महिला को प्यार करने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में बुलाता है। वायरल वीडियो में वह महिला के साथ जमीन पर बिछी चादर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है। सफाईकर्मी महिला से जोर जबरदस्ती करता भी दिखाई दे रहा है।
 
इस बाबत पूछने पर पोस्टमार्टम हाउस के नोडल अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉक्टर जयेश लाल ने कहा कि अभी तक उन्हें कोई वीडियो प्राप्त नहीं हुआ और ना ही किसी ने शिकायत की है।
 
उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षा के मद्देनजर दो सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई महिला कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस में तैनात नहीं है। इनपुट भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख