sundarkand

अगस्तावेस्टलैंड मामले में भाजपा ने इस तरह कांग्रेस पर कसा तंज

Updated: गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (10:50 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता और कर्नाटक से सांसद शोभा करंदलाजे ने अगस्तावेस्टलैंड घोटाले के आरोपी राजीव सक्सेना और लॉबिस्ट दीपक तलवार के भारत प्रत्यर्पण को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। सुश्री करंदलाजेन ने ट्वीट किया, मित्रों अच्छी खबर आई है, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों ने कांग्रेस के साथियों को पकड़ लिया है और भारत को प्रत्यर्पित कर दिया है।


भाजपा सरकार आम आदमी के भरोसे को मजबूत कर रही है। रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार का खुलासा करने के अपने प्रयासों के तहत जांच एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में क्रिश्चियन मिशेल के सहयोगी और सह आरोपी राजीव सक्सेना एवं कॉर्पोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार को बुधवार आधी रात को दुबई से प्रत्यर्पित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव सक्सेना ने दिसंबर 2018 में पटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय के समन का जवाब नहीं दिया जिसके बाद उनके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया गया।

दुबई में रहने वाला चार्टर्ड अकांउटेंट राजीव सक्सेना घोटाले में सह आरोपी हैं। प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में उनका नाम शामिल था। दीपक तलवार पर सौदे की प्रक्रिया को लेकर 1000 करोड़ से अधिक की राशि को छिपाने का आरोप है।

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष : CM योगी

कल का मौसम : 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP से बिहार और केरल तक IMD की चेतावनी

MP-CG में Jio का जलवा! ब्रॉडबैंड ग्राहक 21 लाख के पार, नए सस्ते Wi-Fi और TV कॉम्बो प्लान लॉन्च

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

अगला लेख