गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Advani remambers Kalyan Singh
Written By
Last Modified: रविवार, 22 अगस्त 2021 (12:33 IST)

आडवाणी ने इस तरह किया कल्याण सिंह को याद, बताया क्यों थे जनता के प्रिय नेता...

आडवाणी ने इस तरह किया कल्याण सिंह को याद, बताया क्यों थे जनता के प्रिय नेता... - Advani remambers Kalyan Singh
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के प्रति सिंह की प्रतिबद्धता, लगन और गंभीरता उनकी पार्टी तथा भव्य राम मंदिर के सपने को साकार करने की आस लगाए लोगों के लिए ताकत का बड़ा स्रोत रही।

आडवाणी ने सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारतीय राजनीति के कद्दावर और जमीनी नेता थे। सबसे लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष रहे आडवाणी ने कहा कि सिंह ने कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अथक परिश्रम किया, जिससे वह जनता के प्रिय रहे।

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उनके साथ मेरी अनेक यादें हैं। अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, लगन और गंभीरता न केवल मेरी पार्टी के लिए, बल्कि उन भारतीयों के लिए ताकत का स्रोत रही, जो राम जन्मभूमि पर भगवान राम के भव्य मंदिर के सपने को साकार होता देखना चाहते थे।

आडवाणी ने कहा कि सिंह के निधन से एक बड़ी क्षति हुई है और उनके निस्वार्थ व्यक्तित्व से भारतीयों की कई पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। सिंह बीते कुछ समय से बीमार थे और उनका शनिवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी अस्पताल में निधन हो गया।
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी ने किए कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन, इस तरह किया याद... (देखिए फोटो)