kalsarpa dosh calculator
✕

ADB ने घटाया भारत का विकास अनुमान, 0.8 प्रतिशत की कर दी कमी

Updated: बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (16:25 IST)
नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कमजोर वैश्विक मांग और महंगाई के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए मौद्रिक नीति लाई जा रही कठोरता के कारण चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष के भारत के विकास अनुमान में क्रमश: 0.5 प्रतिशत और 0.8 प्रतिशत की कमी कर दी है। एडीबी ने आज बुधवार को भारत के लिए जारी अपनी आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में यह बात कही है।
 
एडीबी ने आज बुधवार को भारत के लिए जारी अपनी आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा है कि उसने चालू वित्त वर्ष में भारत के विकास अनुमान को अप्रैल के 7.5 प्रतिशत से कम कर 7.0 प्रतिशत तथा अगले वित्त वर्ष लिए अनुमान को 0.8 प्रतिशत से कम कर 7.2 प्रतिशत कर दिया गया है।
 
एडीबी के भारत में कंट्री निदेशक टी. कोनिशी ने कहा कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) महामारी से पहले के स्तर के करीब पहुंच रहा है लेकिन फिलहाल वैश्विक नरमी और ऊंची महंगाई के कारण यह प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के कारोबारी नियामकीय माहौल में सुधार जारी रखने की उम्मीद है क्योंकि इंफ्रास्ट्रक्चर से निवेश में तेजी आएगी और उससे रोजगार भी सृजित होंगे।(वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख