dharma sangrah
✕

राजस्‍थान में फिर लौटेगा बारिश का दौर, कई इलाकों में अतिवृष्टि का अनुमान

Updated: बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (15:45 IST)
जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते राजस्‍थान में मानसून के फिर से सक्रिय होने और अगले 3 दिनों में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है। अगले 4-5 दिन पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के फिर से सक्रिय होने और जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
 
मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्‍ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव वाला क्षेत्र बुधवार को उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर सक्रिय है और अगले 2 दिनों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।
 
प्रवक्‍ता के मुताबिक संबंधित क्षेत्र के प्रभाव से अगले 4-5 दिन पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के फिर से सक्रिय होने और जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
 
उन्‍होंने कहा कि आगामी 3 दिनों के दौरान भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और 22 सितंबर को 1-2 स्थानों पर अति भारी बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य में बादल गरजने, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
 
प्रवक्ता के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्से में छुटपुट स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है, वहीं बीते 24 घंटे में राज्‍य में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 88 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा के घाटोल में हुई है।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

अगला लेख